फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक ने युवक को रौंदा, हंगामा

Wed, 14 Jun 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मैना गांव के पास चंडौस मार्ग पर मिनी ट्रक वाहन ने युवक को रौंद दिया। आनन-फानन में घायल युवक को जटिया अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद महिलाओं ने हंगामा कर गाड़ी को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह समझा-बुझा कर महिलाओं को शांत कराकर गाड़ी को चौकी लेकर आई।

मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे मैना गांव निवासी अजीत (22) चंद्रपाल अपने घर से बाहर निकल कर चंडौस रोड पर पैदल जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार एक मिनी ट्रक ने युवक को रौंद दिया। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और गांव की अन्य महिलाएं पहुंच गई और आरोपी चालक-परिचालक की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और मिनी ट्रक को चौकी पर लेकर आई।

बाइक टकराई, दो समुदाय में चले लाठी-डंडे और चाकू
कस्बे के नई बस्ती मोहल्ला में सोमवार देर रात युवकों से बाइक टकराने पर दो समुदायों में लाठी-डंडे और चाकू चल गए, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पीड़ितों ने एक दूसरे को नामजद कराया है। घटना से मोहल्ले में तनाव का माहौल है।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब दस बजे एक समुदाय के तीन युवक चौपाल पर खड़े थे। इस दौरान मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के तीन युवक बाइक से जा रहे थे। तभी उनकी बाइक खड़े एक युवक से टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कुछ देर बाद बाइक सवार युवक लाठी-डंडे और चाकू लेकर सुनील पुत्र नंदू के घर पर पहुंचे और सुनील पर हमला बोल दिया। सुनील का सिर लहूलुहान हो गया। देखते ही देखते मामला दो समुदायों का हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दूसरे पक्ष से नाजिम घायल हो गया।

मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक दूसरे को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों तरफ से घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया, जहां से वहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें एक पक्ष से सुनील पुत्र नन्दू, विक्की पुत्र गंगाराम और दूसरे पक्ष से नाजिम, सलमान, फरमान पुत्रगण नन्हें को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें