फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, चार माह बाद दर्ज की एफआईआर

Sun, 13 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
‌एफआईआर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई महिला से गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ की। बचाने आए उसके बच्चों से आरोपियों ने मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि एक जुलाई  की शाम वह खेत गई थी। बेटा और बेटी दूसरे खेत में चारा काट रहे थे। तभी गांव के जाहिद पुत्र असलम और साजिद पुत्र असलम आ धमके। आरोपियों ने बलात्कार करने के उद्देश्य से कपड़े फाड़ दिए। आरोपी अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगे।

शोर मचाया तो पड़ोस के खेत में काम कर रहे बेटा-बेटी आ गए। उन्होंने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। बाद में आरोपी घर में आए और शिकायत करने पर परिवार सहित हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को तहरीर दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जाहिद और साजिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें