फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, हंगामा

Fri, 16 Dec 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में महिला कप्तान होने के बावजूद महिला अपराध को लेकर पुलिस संजीदा नहीं है। शुक्रवार दोपहर स्कूल से लौट रही छात्रा से एक मनचला छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को ई-रिक्शा से खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। वारदात से गुस्साए व्यापारियों और सभासद ने आवास विकास चौकी पर हंगामा किया।

पुलिस ने  तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मऊखेड़ा गांव के पास कान्वेंट स्कूल में 12वीं की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी पर होने पर वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। जैसे ही उसका ई-रिक्शा रॉयल टैंट हाउस के पास पहुंचा एक युवक ने जबरन रोक लिया। आरोपी ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी ने हाथ पकड़कर रिक्शा से खींचने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता विकास शर्मा और सभासद सुनील शर्मा के साथ आवास विकास चौकी पहुंचे।

जब पुलिस ने टरकाने का प्रयास किया तो उन्होंने चौकी पर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रा के पिता के मुताबिक, आरोपी युवक मऊखेड़ा के पास का ही रहने वाला है।

छेड़छाड़ पर पहले जूते मारने का फरमान, पथराव
 अरनिया क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। परिजनों ने शिकायत की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने पहले तो आरोपी को जूते मारने का फरमान सुना दिया लेकिन कुछ ही देर बाद पीड़ित पक्ष पर पथराव कर दिया। इसमें पीड़ित पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।

बृहस्पतिवार की शाम को क्षेत्र के गांव निवासी महिला बुग्गी में उपले पाथने जा रही थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक पीछे से बुग्गी पर चढ़ गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत जब पीड़ित पक्ष के लोगों ने की तो आरोपी पक्ष के लोगों ने आरोपी को जूते मारने का फरमान सुना दिया।

लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान पीड़िता का देवर घायल हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। हालांकि इस मामले में पीड़ित की ओर से अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार
 क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर में अकेली देखकर युवक छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी कुलदीप अपने उधार दिए पैसे मांगने महिला के घर गया था। घर में महिला को को अकेला देख आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कुलदीप को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें