फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Wed, 30 Mar 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव त्यौरी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी के साथ विवाद के चलते वह मृतक के घर आए थे और उसके साथ मारपीट भी की थी। दूसरे दिन सुबह घर में बिस्तर पर युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गांव त्यौरी निवासी फजल (30) पुत्र हासीन का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते वह पिछले तीन वर्ष से मायके रह रही थी। मंगलवार को फजल के परिवार के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए थे। फजल और उसकी बहन घर पर थे। आरोप है कि फजल के सास-ससुर घर आए और युवक से पत्नी को लाने अथवा तलाक का दबाव बनाने लगे।

परिजनों की माने तो फजल के साथ ससुरालियों ने मारपीट की और चले गए। इसके बाद फजल खेत पर काम करने चला गया। वापस लौटने के बाद रात में वह खाना खाकर सो गया। सुबह उसका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। बहन ने देखा तो शोर मचा दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।   थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें