फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 May 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पहासू के सोही गांव में बुजुर्ग गुलाम अहमद की पीटकर हत्या के मुख्य आरोपी और हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता गवेंद्र को पुलिस ने सोमवार सुबह गांव से ही गिरफ्तार कर लिया।  एसएसपी के अनुसार गवेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अगवा युवती को वापस लाने के लिए वह गुलाम का अपहरण कर आम के बाग में ले गया था।

जहां विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही चार अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 27 अप्रैल की शाम पहासू के एक गांव से यूसुफ नामक युवक ने बीए छात्रा का अपहरण कर लिया था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर ही रही थी कि
विज्ञापन


दो मई की सुबह हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता गवेंद्र ने साथियों संग सोही गांव के गुलाम अहमद नाम के बुजुर्ग का अपहरण कर आम के बाग में पीट-पीटकर हत्या कर दी। गुलाम के बेटे ने गवेंद्र और साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बुजुर्ग ही हत्या के बाद से ही गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि गवेंद्र ने अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। सोमवार सुबह खेड़ा नहर पुल के पास से चेकिंग के दौरान मुख्य आरोपी गवेंद्र को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल डंडा भी पास के जंगल से बरामद कर लिया  है। एसएसपी ने बताया कि घटना में गवेंद्र के साथ शामिल पुलकित, ललित, हनी राघव और शिवा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें