फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने काटी सप्लाई तो जड़ा बिजलीघर पर ताला

Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब 70 प्रतिशत उपभोक्ताओं पर बकाया होने के चलते जेई ने थाना क्षेत्र के गांव मूढ़ीबकापुर की बिजली सप्लाई काट दी। इसका पता चलने पर ग्रामीणों ने देर रात बिजलीघर पर ताला जड़ दिया और हंगामा किया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोला।
विज्ञापन



बता दें कि मूढ़ीबकापुर बिजलीघर के जेई अमित कुमार राय ने शुक्रवार दोपहर 70 प्रतिशत से अधिक बकाया रहने पर गांव की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी थी। रात करीब नौ बजे आपूर्ति आने पर ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई। 15-20 ग्रामीण एकत्रित होकर रात में बिजलीघर पर पहुंचे।

बिजलीघर पर मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और हंगामा करने लगे। जेई ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना पर एसआई अमित कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बाद में एसआई ने एसई से फोन पर आपूर्ति को चालू कराने की मांग की। एसई के आश्वासन पर कर्मचारियों ने रात में तार जोड़कर आपूर्ति को चालू कर दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। जेई अमित कुमार राय ने बताया कि उच्चधिकारियों के निर्देश पर पूरे गांव की आपूर्ति रोकी गई थी।

बकायादारों को शनिवार शाम तक बिल जमा करने की सख्त चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी किसी ने बिल जमा नहीं किया है। रविवार को बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें