एलआईसी के एक एजेंट ने नगर के कई लोगों को आठ से दस लाख रुपये का चूना लगा दिया। किस्त के नाम पर उनसे रुपये लेकर जमा नहीं किए। जानकारी मिलने पर पीड़ितों ने एजेंट को पकड़कर पुलिस को सौंपा। नगर निवासी एलआईसी एजेंट ने कई लोगों का बीमा कराया था। आरोप है कि एजेंट ने किस्त के नाम पर उनसे रुपये ले लिए और जमा नहीं किए।
परवेज, दानिश, दिलशाद आदि ने बताया कि कई बार पूछताछ की गई लेकिन एजेंट टाल-मटोल करता रहा। कई महीने बीतने के बाद जब लोगों ने पता किया तो उनकी किश्तें जमा नहीं पाई गईं। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने एजेंट को पकड़कर कोतवाली पहुंचे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस आरोपी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।