फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला का पांच साल तक किया शोषण

Mon, 04 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन बच्चों के पिता ने खुद को अविवाहित बताकर तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा दिया और पांच सालों तक शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी के बारे में भनक लगने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


थाने से कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय महिला ने एसएसपी को बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही उसकी पति से अनबन रहने लगी, जिससे उसका तलाक हो गया। इसके बाद उसकी नोएडा के कासना में रहने वाले एक व्यक्ति से मुलाकात हुई।

आरोपी ने खुद को शिकारपुर के पहाड़पुर हवेली का रहने वाला बताया। आरोपी ने महिला को गुमराह कर खुद को अविवाहित बताया। महिला ने उससे शादी करने के लिए कहा तो वह राजी हो गया। 27 अगस्त 2011 को शादी के लिए एडीएम के यहां आवेदन दिया। इसके बाद आरोपी लगातार पांच साल तक महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले आरोपी का राज खुल गया। महिला को पता चला कि उसके तीन बच्चे हैं और पत्नी भी है। महिला ने जब उससे धोखा देने का कारण पूछा तो आरोपी ने उसे बंधक बनाकर पिटाई कर दी। महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर शिकारपुर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसे टरका दिया। एसएसपी ने महिला को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें