फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में गए किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 24 Nov 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में ही जागरण में शामिल होने गए किसान को गोली मारकर बदमाशों ने मोहमदपुर कला के बंबे में फेंक दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीड़ित पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के बिलसूरी गांव निवासी अमरजीत ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विकास उर्फ मोनू (34) सोमवार रात 10 बजे गांव में जागरण में गया था।

देर रात तक मोनू घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि रात 12 बजे तक मोनू गांव में ही देखा गया था।

मंगलवार सुबह पास के मौहम्मदपुर कला गांव में बंबे में मोनू का शव देख परिजनों को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मोनू के सिर में गहरे चोट के निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरजीत ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि मोनू शादीशुदा था। उसके दो बच्चे हैं। परिवार का किसी से खास रंजिश नहीं है। 

कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मौके का मुआयना करने के दौरान जिस घर में जागरण हो रहा था उसके पास खाली पड़े प्लॉट में शराब की बोतले मिली हैं। संभवत: हत्यारोपियों ने पहले किसान के साथ शराब पी होगी। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें