फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की हत्या व लूट में सात गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने तीन बदमाशों और चार लूट का माल खरीदने वालों को गिरफ्तार कर नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव मौसमगढ़ में दो माह पहले हुई चौकीदार की हत्या व लूट की वारदात का खुलासा कर दिया।  पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का माल और हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात गांव मौसमगढ़ स्थित भोलेबाबा इंटरप्राइजेज फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चौकीदार हरप्रसाद निवासी समस्तपुर कीरत थाना मडराक जनपद अलीगढ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बादल फैक्ट्री से दो बिजली मोटर, दो बैटरे, गैस सिलेंडर आदि सामान लूटा गया था।
विज्ञापन


रविवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने मौसमगढ़ मोड़ पर घेराबंदी कर टाटा एसीई में सवार नदीम पुत्र सलीम, नईम पुत्र सलीम मूल निवासी मोहल्ला पाठक थाना जहांगीराबाद और छोटू पुत्र जफरुद्दीन निवासी बागवाला थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में तीनों ने लूट व हत्या की वारदात कबूल की और बताया कि उन्होंने लूट का माल कादिर पुत्र मोहम्मद अंसार निवासी 40 फुटा रोड थाना कोतवाली देहात, इकराम पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला चौखंटी ऊपरकोट थाना कोतवाली नगर, अब्बास पुत्र बुंदू निवासी आनंद विहार बागवाला थाना कोतवाली देहात और शकील पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी किशोरीबाग थाना कोतवाली देहात को बेचा था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लूटे गए चार बैटरे,  एक इनवर्टर, दो बिजली मोटर, एक सैल्फ, एक गैस सिलेंडर, सैनेटरी का सामान, मृतक चौकीदार का मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद किया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें