फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन छिड़क महिला को लगाई आग

Wed, 26 Apr 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
केरोसिन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
परिवार में चली आ रही रंजिश के चलते परिवार की एक महिला के रिश्ते के भाई ने दूसरी महिला पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को आग से बचाया। पुलिस ने झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव गाजीपुर निवासी सतपाल की किसी बात को लेकर उसके खानदान के लोगों से रंजिश चली आ रही है। सतपाल नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


बताया कि रंजिश के चलते सतपाल के खानदान की एक महिला के रिश्ते के भाई ने सतपाल की पत्नी बबली पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। बबली के शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने आग से बबली को बचाया। आग की चपेट में आकर बबली काफी झुलस गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बबली को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें