फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभियान से शहर जाम

Sat, 05 Mar 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने की अनिवार्यता को लेकर पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान लोगों के लिए मुसीबत बन गया। पुलिस द्वारा बेतरकीब तरीके से चले अभियान ने शहर को जाम से बंधक बना दिया।
विज्ञापन


मुख्य कालाआम चौराहे से जा रहा पांचों मुख्य सड़क पर करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा।पुलिस ने शनिवार को शहर के मुख्य कालाआम चौराहे पर हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर अभियान चलाया। कालाआम चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया और चारों तरफ से जो भी बाइक पर बिना हेलमेट पहना नजर आया, उसे रोक लिया गया।

एक साथ बड़ी संख्या में बाइकें रुकने से चौराहा हाउसफुल हो गया। वाहनों की रफ्तार थम गई। कालाआम से डिप्टी गंज मार्ग, जिला अस्पताल मार्ग, पुलिस लाइन मार्ग, कलक्ट्रेट मार्ग, भूड़ मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। करीब चार घंटे तक शहर की मुख्य पांच सड़कों पर भीषण जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें