क्षेत्र के सालाबाद गांव में काली मेले के दौरान गुब्बारे में हवा भरने वाला सिलेंडर फटने से घायल हुए मासूम मोनू ने शुक्रवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसके चचेरे भाई शनि की हालत गंभीर है। परिजनों ने मेला कमेटी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
बता दें कि शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के गांव सालाबाद में शुक्रवार दोपहर काली शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। मेले में छतारी के गांव धोराऊ निवासी नेपाली पुत्र खमानी सिंह गैस के गुब्बारे बेचने गया था। मेले में अचानक गुब्बारे की गैस का सिलेंडर फट गया। जिससे क्षेत्र के गांव रुंसी निवासी लखपत की पत्नी विमलेश देवी उसका पोता मोनू (5) और मोनू का चचेरा भाई शनि गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
नेपाली समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख तीनों को अलीगढ़ रेफर किया गया था। वहां रात में उपचार के दौरान मोनू ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।