थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार पांच साल की बच्ची से रेप के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी लोकेंद्र पुत्र मलखान सिंह निवासी नेता नगर अनूपशहर को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार शाम कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है।
वह रमेश के मुरसाना निवासी भांजे के साथ से आया था और वारदात के बाद से गायब थी। उसके खिलाफ शुक्रवार रात बच्ची के पिता ने लोकेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ अहार अजब सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी लोकेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ऐसी घटनाएं कभी भी क्षेत्र का माहौल को खराब कर सकती हैं।
जाम लगाने पर 28 नामजद, 100 पर एफआईआर
अहार (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से रेप के विरोध में अवंतिका देवी मंदिर चौराहे परएक घंटे जाम लगाने पर पुलिस ने 28 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार अज्ञात लोगों में बीस महिलाएं भी शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी ले रखा है। एसओ अजब सिंह ने बताया कि जाम लगाने वालों गांव मोहरसा निवासी विक्रम सिंह पुत्र वीर सिंह , प्रेम चंद उर्फ भोला, रूपचंद पुत्र सुक्कन, रिंकू पुत्र मदनपाल, कल्याण सिंह पुत्र रमेश चंद, खालिकपुर निवासी हितेश पुत्र जयपाल ,अजयपाल पुत्र नानक चंद,
योगेश पुत्र जगदेव, यशपाल पुत्र वीरसैन, मुबारिक पुत्र कुंवरपाल, कुंवरपाल पुत्र धर्मपाल, रेखा पत्नी गुलाब, अनिल पुत्र अमर सिंह, दीवान पुत्र अमर सिंह, अनिल पुत्र लेखराज, पिंटू पुत्र बनवारी,सोनू पुत्र ओमप्रकाश, होशियार पुत्र कुंवरपाल, बनवारी पुत्र थगनी, रमेश पुत्र हरनी,
अशोक पुत्र बनवारी, नैमपाल पुत्र बलवीर, मुबारिकपुर निवासी जोगेंद्र पुत्र बृजपाल सिंह, दरावर निवासी अमित पुत्र महेंद्र, गांव चांदौक निवासी रविंद्र पुत्र पवन सिंह, रामगढ़ मुरसाना निवासी सूरज पुत्र भरव सिंह, अलीगढ़ निवासी सरदार, अहार निवासी देवेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 353, 332, 323 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
किशोरी से किया रेप
बुलंदशहर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा अड्डे के पास एक किशोरी को पड़ोस के नाबालिग लड़के ने घर में खींच लिया। उसके दोस्त ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और आरोपी ने किशोरी के साथ रेप किया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खोलकर आरोपी और उसके दोस्त को दबोच लिया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है।
महिला से रेप की कोशिश
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से रेप की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर महिला को बचाने आए जेठ की आंख पर आरोपी ने तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर भाभी से छेड़छाड़, धुना
पहासू(ब्यूरो)। कस्बा थाना क्षेत्र के गांव में मकान में घुसकर देवर ने भाभी के साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए और आरोपी देवर की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी शीलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।