फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के रिश्तेदार की कार चोरी, संभल से बरामद

Sat, 21 May 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दिल्ली के थाना रूपनगर से एक आईजी के रिश्तेदार की कार चोर उड़ा ले गए। जीपीएस के जरिए दिल्ली पुलिस ने जनपद पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस सतर्क होती चोर संभल पहुंच गए, जहां खुद को घिरता देख गाड़ी लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। दिल्ली पुलिस ने कार बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रूपनगर थाना क्षेत्र में एक आईजी के रिश्तेदार गाड़ी खड़ी कर खरीददारी करने लगे। जब वह लौटे तो कार गायब थी। उन्होंने फौरन वारदात की सूचना रूपनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में लगे जीपीएस के जरिए कार की लोकेशन जानने की कोशिश की।

शनिवार सुबह कार की लोकेशन सिकंदराबाद क्षेत्र में मिली। दिल्ली पुलिस ने फौरन बुलंदशहर पुलिस को सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस सतर्क होती चोर सिकंदराबाद, बुलंदशहर, अनूपशहर के रास्ते संभल जा पहुंचे।
विज्ञापन


खुद को घिरता देख चोर संभल के नखाटा थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में कार को छोड़कर भाग गए। एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एक आईजी के रिश्तेदार कार दिल्ली से चोरी हुई थी, जिसे संभल से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें