फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में गन्ने की पर्ची न मिलने पर गरजे किसान

Wed, 21 Dec 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहपुर कला गांव में पंचायत कर किसानों ने गन्ने की पर्ची न आने के विरोध में हुंकार भरी। मांग पूरी न होने पर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। बाद में पहुंचे गन्ना अधिकारी ने किसानों को पर्ची दिलवाने का आश्वासन      दिया तब कहीं जाकर किसान शांत हुए।

मंगलवार को जंक्शन क्षेत्र के गांव शाहपुर में कई गांवों के किसानों ने पंचायत की। किसानों का आरोप है कि साबितगढ़ गन्ना मिल से पर्ची न मिलने के कारण उनका गन्ना नहीं जा पा रहा है। जो खेतों में पड़ा हुआ है। इससे गेहूं की बुआई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इसे लेकर मंगलवार को सारंगपुर, हबीबपुर, फिरोजपुर, रामगढ़ी नौरंगा आदि कई गांवों के किसानों ने पंचायत करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि गन्ना मिल से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान पहुंचे जीएम गन्ना दिनेश चहल ने किसानों को जल्द ही पर्ची दिलवाने का आश्वासन दिया है। उत्तम चौधरी, मोहन पहलवान, मुकेश चौधरी, राकेश कुमार, कुलदीप प्रधान आदि कई लोग रहे।

भाकियू पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से रोष
हमीरपुर में भाकियू के पदाधिकारियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाई के विरोध में स्याना के भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। संगठन के मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री की सभा में निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज कराना शर्मनाक है।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह व जिलाध्यक्ष कैप्टन बिशन सिंह सिरोही ने कहा कि भाकियू पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई बर्दाश्त नहीं होगी एवं विरोध प्रदर्शन होगा। जिला      संरक्षक दयाचंद त्यागी, पंकज, भूषण त्यागी, शैलेन्द्र आर्य, केपी सिंह       आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें