फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित चार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Wed, 21 Dec 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
women
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में पुलिस ने कस्बा निवासी एक युवती की शिकायत पर उसके पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में वार्ड पांच निवासी युवती ने बताया कि उसके पिता  ने 31 जनवरी 2013 को भिवानी निवासी अजय के साथ शादी की थी। शादी में उसके पिता ने क्षमता के अनुसार दान दहेज दिया था। युवती के अनुसार शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने ओर दहेज लाने के लिए तंग किया। उसने शिकायत में बताया कि उसे लड़की होने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद पंचायत तौर पर फैसला होने के बाद कुछ दिन तो सही बीते। युवती के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों  ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ फिर मारपीट करनी शुरू कर दी। उसके पति, सास, ससुर और देवर ने उससे बार बार रुपयों की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति अजय, ससुर सुरेश, सास राजबाला और देवर प्रदीप के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि बवानीखेड़ा निवासी युवती की शिकायत पर उसके पति अजय सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच मे जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें