गृहक्लेश में क्षेत्र के तीन जगहों पर तीन महिलाओं ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहासू के नगला मेवाती निवासी रीना पत्नी विक्रम का बृहस्पतिवार को किसी बात पर सास से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर रीना ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजन इसे निजी क्लीनिक में ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ रेफर कर दिया। वहीं, अरनिया क्षेत्र के ग्वारौली गांव निवासी महिला गीता का अपने पति पप्पू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसे गुस्साई महिला ने सुबह करीब 9 बजे कमरे में जाकर जहर खा लिया।
गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर नगर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने उसे नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी तरह, खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में भी बुधवार को गृहक्लेश के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मामलों में पुलिस घटना की जानकारी इंकार कर रही है।