हाईवे-91 पर जहां मां-बेटी से गैंगरेप हुआ था, उसके कुछ दूर बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली से हाथरस जा रहे दंपति को लूट लिया। पति ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
घनश्याम दिल्ली के नंदनगरी इलाके में दुकान करते हैं। घनश्याम की ससुराल हाथरस में है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे वह दिल्ली से बाइक पर पत्नी यशोदा के साथ हाथरस जा रहे थे। दोपहर 1.30 बजे हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आ धमके।
उन्होंने तमंचे के बल पर घनश्याम की बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने यशोदा से चेन लूट ली। घनश्याम ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से गोली चला दी। गोली घनश्याम के हाथ को भेदती हुई सिर को छूकर निकल गई। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
प्रधानाचार्य से मोबाइल नगदी लूटी।
बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर गांव पिपाला के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय महेशपुर के प्रधानाध्यापक रामबीर सिंह से दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। रामवीर सिंह विद्यालय का ताला लगाकर बाइक से एसआई उतेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।