फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के सराफ से 25 लाख की ठगी

Sat, 24 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
gold coin
विज्ञापन
करतल। सराफा व्यवसायी को नकली सोना थमाकर ठग 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बांदा निवासी सराफा व्यवसायी ने पड़ोसी जनपद पन्ना (एमपी) में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहां के एसपी ने ठगों की तलाश में तीन टीमों को लगाया है।
विज्ञापन


बांदा के सराफा व्यवसायी सुरेंद्र प्रताप रावत गुरुवार को एमपी के पन्ना के बेनी सागर मोहल्ला में घनश्याम चौंसरिया से तयशुदा सौदे के मुताबिक सोना लेने गए थे। सोने की कीमत 25 लाख रुपये तय हुई थी। गुरुवार को पन्ना में बस स्टैंड के पास एक लॉज में घनश्याम ने सुरेंद्र को सोना सौंप दिया।

लेन-देन के समय महोबा के कुछ युवक भी मौजूद थे। इन्हें घनश्याम ने बुलवाया था। वही नकली सोना लेकर आए थे। सुरेंद्र प्रताप भांप नहीं पाए और नकली सोने के बदले 25 लाख रुपये युवकों को दे दिए। बाद में सोना परखा तो वह नकली निकला।
विज्ञापन


सुरेंद्र प्रताप ने पन्ना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह डांगी ने पन्ना एसपी ओपी त्रिपाठी को जानकारी दी। एसपी ने पन्ना सीओ राघवेंद्र सिंह बघेल और कोतवाली प्रभारी, ब्रजपुर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, साइबर सेल आरक्षक नीरज रैकवार के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कीं और ठगों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी गई। घनश्याम के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पन्ना, महोबा, बांदा में बदमाशों की तलाश की जा रही है। सरबई (छतरपुर) में भी कई जगह छापेमारी की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें