फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई में बदल गया दूल्हा, टूटा रिश्ता

Sun, 22 Nov 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला, बीबीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सगाई पर दूल्हे के घर पहुंचे दुल्हन पक्ष के लोगों को उस समय करारा झटका लगा, जब टीके की रस्म पर दूल्हा कोई और दिखा। दूल्हा बदला देख़ दुल्हन पक्ष के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


बात बिगड़ती देख प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। देर रात रिश्ता टूटने के साथ ही दहेज में आया सामान दुल्हन पक्ष के लोग वापस लेकर गांव लौट गए।

 
थाना नरसैना के एक गांव की युवती का रिश्ता बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार दुल्हन पक्ष के लोग शनिवार शाम सगाई लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


गांव में टीके की रस्म के दौरान अचानक हंगामा शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने टीका करने से इंकार कर दिया। उन्होंने दुल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

दूल्हा पक्ष के लोगों ने काफी समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में बात बिगड़ने के साथ ही तनाव पैदा हो गया। ग्राम प्रधान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। ग्राम प्रधान ने बताया कि दुल्हा तीन भाई हैं। सबसे बड़े लड़के की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरे नंबर के लड़के का रिश्ता तय हुआ था।
विज्ञापन


टीके के लिए भी दूसरे नंबर का लड़का ही गया था। दुल्हन पक्ष के लोगों को गुमराह किया गया था। लड़का बदलने का दुल्हन पक्ष का आरोप निराधार है।

दुल्हन पक्ष के एक ग्रामीण ने बताया कि इतनी बात बिगड़ने के बाद भी रिश्ता करना गलत है। सही होगा कि बात यहीं खत्म हो जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें