थाना क्षेत्र के गांव में घर में सो रही किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर पड़ोसी युवक ने उसके साथ रेप कर डाला। उसी कमरे में सो रहे छोटे भाई की आंख खुली तो वह किशोरी को घर में नहीं देख घबरा गया। दूसरी बहन को जगाकर दोनों किशोरी ढूंढने निकले।
जब पड़ोस के बंद पड़े मकान में पहुंचे तो किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। शोर मचने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ भाग गया। किशोरी के माता-पिता का देहांत हो चुका है।
बता दें कि रविवार रात किशोरी अपने भाई व बहन के साथ घर पर सो रही थी। तभी रात में पड़ोसी युवक घर में घुस आया और किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बंद पड़े मकान में उठाकर ले गया। इसके बाद किशोरी के साथ आरोपी ने रेप किया।
इसी बीच छोटे भाई की आंख खुली तो वह बड़ी बहन को बिस्तर पर नहीं देख घबरा गया। फिर उसने दूसरी बहन को जगाकर किशोरी को ढूंढते हुए पड़ोस में पहुंचा तो एक बंद मकान में किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।
शोर मचने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक तमंचा लहराता हुआ दीवार फांदकर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी आरपी सिंह यादव ने बताया कि फोन की सूचना के आधार पर पुलिस को गांव में भेजा गया था। अब तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।