फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा कर दिया नशे का इंजेक्शन, गैंगरेप

Thu, 07 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन
आरटीओ दफ्तर में आए शिकारपुर निवासी दंपति का मंगलवार शाम घर लौटते समय पांच-छह लोगों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने चलती कार में दोनों को नशे के इंजेक्शन दिया। बेहोश होने पर महिला के साथ पांच-छह लोगों ने रेप किया।
विज्ञापन


बाद में वे दोनों को अर्धबेहोशी की हालत में नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव जटापुर के निकट गन्ने के खेत में फेंककर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले आई। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को फर्जी बता रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी आरटीओ के बाबू को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पीडि़ता ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया है।


शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने करीब एक साल पहले महिंद्रा पिकअप गाड़ी फाइनेंस पर खरीदी थी। बताते हैं कि कुछ समय पहले किश्त अदा न होने पर फाइनेंस वाले गाड़ी को ले गए। नई मंडी चौकी प्रभारी प्रदीप यादव ने बताया कि दोनों मंगलवार सुबह आरटीओ दफ्तर में एक बाबू के पास आए थे।
विज्ञापन


वहां से शाम को बाबू उन्हें अपने कुछ साथियों के साथ कार में बैठाकर अलीगढ़ की ओर ले गया। दंपति ने पुलिस को बताया कि रास्ते में आरोपियों ने दोनों को नशे के इंजेक्शन दिए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ पांच-छह लोगों ने बारी-बारी से रेप किया।

बाद में कार सवार उन्हें गन्ने के खेत में फेंक गए। महिला के तन पर कपड़े तक नहीं थे। बुधवार सुबह उन्हें देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। चेहरे पर पानी डालने पर दोनों होश में आए और ग्रामीणों को आपबीती सुनाई। प्रत्यक्षदर्शी  संदीप ने बताया कि महिला के कुछ जगहों से खून आ रहा था। ग्रामीणों ने फौरन ही सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को चौकी  ले गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें