फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबलेज कंपनी के निदेशक पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 10 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मोटी कमाई करने का लालच देकर 3700 करोड़ की ठगी करने वाली एबलेज कंपनी के निदेशक के खिलाफ सिकंदराबाद कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की है।
विज्ञापन


नगर के हीराकालोनी निवासी चंद्रवीर सिंह पुत्र डालचंद ने बताया कि सोशल नेटवर्किंग के माध्यम से वह एलबेज कंपनी के संपर्क में आया था। कंपनी ने मेंबरशिप के नाम पर उससे तीन बार में 1.72 लाख रुपये अपने खाते में जमा कराए। बदले में विभिन्न कंपनियों के प्रोडेक्ट पर लाइक करने पर उन्हें कंपनी द्वारा निर्धारित राशि उसके खाते में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया गया।

डालचंद ने बताया कि रुपये जमा करने के बाद उसके खाते में कंपनी ने कोई राशि जमा नहीं कराई।  कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर एलबेज के निदेशक अनुभव मित्तल के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें