नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा नगर में रहने वाले दो युवकों से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने हत्या की धमकी दी है
। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है। एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राधानगर में रहने वाले मुनेश ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि वह ग्रेजुएट है। मोहल्ले का ही उसका दोस्त अर्जुन पुत्र राकेश भी ग्रेजुएट है। दिल्ली के शालीमार क्षेत्र के कुछ लोगों का उसके घर पर आना-जाना था। उन लोगों ने मुनेश और राकेश को रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।
इसकी एवज में दोनों से आठ-आठ लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने एडवांस में दिसंबर 2015 में एक-एक लाख रुपये और बाद में 50-50 हजार रुपये ले लिए। बाकी की राशि नियुक्ति पत्र मिलने के बाद देना तय हुई। तीनों आरोपी जल्द ही नियुक्ति पत्र लाने की बात कहकर दिल्ली चले गए।
इसके बाद फोन किया तो स्विच ऑफ आने लगा। कुछ समय पहले एक फोन पर बात हुई तो आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी ने पीड़ितों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।