फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत चार लोगों की मौत

Fri, 25 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की मौत के मामले में उसके भाई ने नगर कोतवाली में क्रेन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

छतारी थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर में बुधवार रात नन्नू गिरि पुत्र कुंदन गिरि की बेटी खुशबू की शादी थी। शादी में शरीक होने के लिए प्रवेश गिरि (30) पुत्र खचेड़ू गांव भोवापुर थाना पिलखुवा, अमन (27) पुत्र मेघ सिंह, जाकिर पुत्र साहिल, सलमान (18) पुत्र इरफान, अमित (18) पुत्र नरेंद्र और एक अज्ञात निवासी शांतिनगर गजरौला जिला अमरोहा इनोवा कार से आए थे। कार प्रवेश गिरि चला रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में लौटते समय जब कार गांव के रास्ते से हाईवे पर चढ़ी तो डिबाई की ओर से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रवेश और अमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जाकिर, सलमान, अमित और एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 वहीं दूसरी घटना में नगर कोतवाली क्षेत्र में गांव डूंगरा जोगी निवासी पंकज शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  23 नवंबर 2016 की दोपहर वह अपनी बहन संगीता पत्नी सुशील शर्मा निवासी शबगा थाना छपरौली जिला बागपत को बाइक पर बैठाकर गांव जा रहा था।

शिकारपुर तिराहे से अनूपशहर अड्डे के बीच तेज रफ्तार क्रेन ने बाइक में टक्कर मार दी। क्रेन से कुचलकर संगीता की मौत हो गई, जबकि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिेया है।

वहीं, कासगंज के चौपरा निवासी प्रदीप कुमार (20) पुत्र नौबत सिंह और उसका चचेेरा भाई निर्दोष चौहान (19) पुत्र रवींद्र सिंह स्कूटी से गांव से गाजियाबाद जा रहे थे। तभी चंदेरू स्थित जिला जेल के सामने उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में निर्दोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप बुरी तरह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि किसी जानवर के सड़क पर आ जाने से स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुस गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें