फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासु हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Fri, 25 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में वासु हत्याकांड में जिला जज कोर्ट से मुख्य आरोपी राजकुमार की जमानत याचिका निरस्त हो गई है।
विज्ञापन

गांव रामपुर बकली निवासी सुनील कुमार के पुत्र वासु का 14 जुलाई को स्कूल से ई रिक्शा से लौटते समय अपहरण हो गया था। पुलिस ने वासु के फुफेरे भाई राजकुमार से कड़ाई से पूछताछ की थी, तो उसने वासु की हत्या की बात कबूल की थी। पुलिस ने राजकुमार की निशानदेही पर 27 अगस्त को गांव बांकपुर के जंगल से वासु का शव बरामद किया था। इस मामले में राजकुमार के अलावा हत्या व अपहरण में उसके सहयोगी राहुल, लोकेश व सोनू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में प्रभारी जिला जज डीआर मिश्रा ने मुख्य आरोपी राजकुमार की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें