फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये लेकर ज्वेलर गायब

Mon, 07 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में गहने बनवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन




आवास विकास प्रथम निवासी कुंवरपाल सिंह पुत्र अजब सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी राजकुमार वर्मा पुत्र कृष्ण वर्मा रहते हैं। दोनों पिता-पुत्र आभूषण बनाने का काम करते हैं।



कुंवरपाल सिंह ने बताया कि घर में शादी होने के चलते 15 नवंबर को आभूषण बनवाने के लिए राजकुमार व कृष्ण वर्मा को पांच लाख रुपये दिए।  इस दौरान कौशलेंद्र कुमार शर्मा व तेजवीर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



2 दिसंबर को जब आभूषण लेने राजकुमार वर्मा व कृष्ण वर्मा के घर गए तो पता चला कि राजकुमार व उसका पिता कृष्ण वर्मा परिवार सहित घर से गायब हैं।



कुंवरपाल सिंह ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया  कि राजकुमार वर्मा व उसके पिता कृष्ण वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें