फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया तरीनान, युवक घायल

Wed, 29 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
फाय‌रिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तरीनान मोहल्ले में लेनदेन के विवाद में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से मोहल्ला थर्रा गया। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन



तरीनान मोहल्ला निवासी मोहम्मद इरफान का पड़ोसी से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठियाें से हमला कर दिया।

इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। फायरिंग के दौरान गोली लगने से मोहम्मद इरफान घायल हो गया। पुलिस ने मोहम्मद इरफान को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। पीड़ित इरफान की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें