फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी में हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी

Sun, 29 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
असलहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शिकारपुर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने वहां से दर्जन भर बने और अधबने हथियार बरामद किया। मौके से दो लोग गिरफ्तार किए गए जबकि एक आरोपी भाग निकला।  
विज्ञापन



कोतवाली प्रभारी धनजंय मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात तकरीबन 11.30 बजे आवास विकास कॉलोनी टीम पहुंच गई। जहां छापे मारी कर वहां पड़े काफी बने अधबने हथियार मिले। पुलिस को देखकर वहां मौजूद तीन लोग भागने लगे लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने दो लोगों को तो मौके से दबोच लिया।

अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बृज बिहार कॉलोनी निवासी मनीष, मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं भागे आरोपी कोट निवासी मुल्ला नवाब समेत तीनों पर आर्म्सएक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही ह
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें