फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की हरकतों से तंग छात्रा ने खाया जहर

Mon, 18 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सिपाही के उत्पीड़न से तंग 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। गंभीर हालत में परिजनों ने छात्रा को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। गांव का ही मंजीत पुत्र गिरीराज दिल्ली पुलिस में सिपाही है। काफी दिनों से मंजीत उसकी बेटी को फोन कर परेशान कर रहा था। मंजीत उसकी बेटी से फोन पर अश्लील बातें करता था।

विरोध करने पर उसके भाई को झूठे केस में फंसाने और उठवाने की धमकी देता था। आरोपी मंजीत के उत्पीड़न से तंग आकर रविवार शाम उनकी बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर मंजीत के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा के पिता ने दिल्ली पुलिस के सिपाही मंजीत पुत्र गिरीराज पर अपनी बेटी के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मंजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो दिल्ली पुलिस में विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा। जितेंद्र कुमार-कोतवाल सिकंदराबाद
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें