फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच-बचाव में गई पिता की जान

Mon, 27 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराबाद
विज्ञापन
विलाप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटों के झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचा पिता सीने में कांच लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से अवशेषों को लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के दो बेटों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर कायस्थ निवासी सीता राम(53) पुत्र तारा चंद के बेटों कौशलेंद्र और जीतू में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। बेटों को मारपीट करते देख सीताराम बीच बचाव करने पहुंचा।

मारपीट के दौरान कमरे में रखी कांच की टेबल टूट गई। एक बेटा टूटे कांच के टुकड़े से दूसरे को मार रहा था। बीच बचाव में कांच उसके  सीने में लग जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद उसके तीसरे बेटे विनय ने सीताराम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर सीता राम का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से मृतक के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के कौशलेंद्र और विनय को हिरासत में ले लिया। वहीं जीतू मौके से फरार हो गया। बताया गया कि मृतक नगर के एक बैंक में चपरासी के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें