लेन-देन के विवाद में कुछ लोगों किसान को बुलाकर गोली मारकर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित ने एक अस्पताल में अपना उपचार करवाया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर चौकी पहुंचे और चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
शाहपुर निवासी ओमवीर का एक व्यक्ति से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंगलवार देर शाम उसने ओमवीर को जंक्शन क्षेत्र नौरंगा और रामगढ़ी गांव के बीच बुलाया। उनके बुलाने पर ओमवीर जब वहां पहुंचा तो चार लोग खड़े मिले।
उन लोगों ने ओमवीर से मारपीट की और गोली मार दी। गोली ओमवीर की जांघ में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से ओमवीर को अलीगढ़ के पिसावा में निजी क्लीनिक पर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।