फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान पर फावड़े से किया हमला

Fri, 24 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेत में पानी कट जाने का विरोध करने पर दो भाइयों ने मिलकर पड़ोसी किसान पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। घायल किसान का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उसकी तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अशोक नगर निवासी प्रेम के खेत में पड़ोसी तुलाराम के खेत से पानी कट गया था। प्रेम का आरोप है कि पानी जाने से उसकी फसल खराब हो गई। इसका विरोध करने पर तुलाराम के बेटों एतराम और पप्पू से उसका विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि दोनों भाइयों ने फावड़े से प्रेम के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। प्रेम का उपचार के लिए लोग नजदीकी अस्पताल ले गए। प्रेम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी एतराम और पप्पू का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पानी के विवाद में दौड़ाकर पीटा
बुर्ज उस्मानपुर में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मोहल्ले के लोगों ने महिला समेत दो लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शोर शराबा सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है।

उस्मानपुर मोहल्ला निवासी शौकत का मोहल्ले के कुछ लोगों से नल से पानी को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार को शौकत और उसके परिवार की रीवा घर पर थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से मोहल्ले के लोग पहुंच गए और शौकत से मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पर रीवा को भी लोगों ने पीटना श्ुारू कर दिया। इन लोगों ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने दौड़-दौड़ाकर उनकी पिटाई की। शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और किसी तरह दोनों को बचाया। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें