नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे लोेगों ने युवक को दबोचकर पिटाई कर दी। कुछ देर में युवक पक्ष की तरफ से भी लोग पहुंच गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। युवती पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती बीती शाम घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर मोहल्ला निवासी युवक घर में घुस आया और युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के शोर मचाने पर पहुंची भीड़ ने आरोपी युवक को दबोच लिया और पिटाई कर दी।
इस बात का पता जैसे ही युवक के परिजनों चला तो वह लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए है। युवती पक्ष ने देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।