फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई में डांस पर बवाल

Sat, 18 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नगला हरिसिंह में बीती रात सगाई समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर ग्रामीण-वधू पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए पथराव-मारपीट में लड़की पक्ष से पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में देर रात सगाई समारोह संपन्न हुआ।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई। पहासू क्षेत्र के गांव नगला हरिसिंह निवासी रामजीलाल के पुत्र राकेश का सगाई समारोह था। मथुरा के राया से लड़की पक्ष के लोग सगाई करने आए थे। आरोप है कि डीजे पर नाचने को लेकर देर शाम ग्रामीण-वधू पक्ष के लोगों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट-पथराव में तब्दील हो गया। जिसके चलते सगाई समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। उत्पातियों ने मौके का लाभ उठाते हुए पांच चौपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार मामला शांत कराया।
विज्ञापन


देर रात पुलिस की मौजूदगी में सगाई समारोह संपन्न हुआ। घायलों में लड़की पक्ष से आशीष, अरविंद, विजय, नीरज और मोनू है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती   कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें