फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्

Sun, 27 Mar 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने वलीपुरा नहर में मिली महिला पूनम की मौत के मामले में उसके पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वलीपुरा नहर में अर्धनग्न हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश की शिनाख्त अगौता थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी पूनम(23) के रूप में हुई। गांव मानुपर निवासी ऊधम सिंह पुत्र वेदराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी 17 जून 2014 में सैमली निवासी अमित पुत्र भोपत के साथ की थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन पूनम को मारते पीटते थे। 20 मार्च 2016 की रात पूनम के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। इसके बाद हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ऊधम सिंह की तहरीर परी पूनम के पति अमित, सास उर्मिला, ननद सोनम, ससुर भोपत, ननदोई धीरज व अमित के मामा का लड़का रोबिन पुत्र महेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें