फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबकतरों ने दंपति की जेब काटी

Sun, 27 Mar 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
दंपति की जेब काटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागरि मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ते ही जेब कतरे भी सक्रिय होने का मामला प्रकाश में आया। बदायूं से परिवार के साथ मां के दर्शन कर लौटते समय एक श्रद्धालु के जेब से जेब कतरे से 18 हजार की नगदी उड़ा दी। रविवार को सुबह मां के दर्शन कर लौट रहे बदायूं के श्रद्धालु प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि उसने परिवार के साथ सुबह मां के दर्शन किए।
विज्ञापन


कतार में लगने के दौरान उसकी जेब में पैसे थे। वह मां के दर्शन कर लौटा और काली मंदिर के पास भैरव मंदिर के बीच रास्ते में तीन जगह बैठा। उक्त बीच में ही किसी ने उसके जेब से नगदी भरा पर्स उड़ा दिया। जब उसने सामान खरीदने के लिए जेब में पर्स देखा तो गायब होने पर होश उड़ गए। उनकी पत्नी जेब कटने पर आंसू निकल आए। दंपत्ति ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें