फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की ढिलाई से छात्र की मौत

Fri, 16 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11 वर्षीय छात्र शिवांश के दादा मुन्नालाल अग्रवाल ने एक चिकित्सक पर छात्र के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। ठीक से उपचार न होने पर छात्र की मौत हो गई थी।  मुन्नालाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 वर्षीय शिवांश अग्रवाल बुलंदशहर के एक स्कूल में छठीं कक्षा में पढ़ रहा था। एक सितंबर को स्कूल से लौटने के करीब एक घंटे बाद उसकी तबियत खराब हुई। उसे हापुड़ ले जाया गया। हापुड़ में एक चिकित्सक को दिखाने के बाद उसे फोर्टिस अस्तपाल ले जाया गया।

जहां डाक्टर्स की टीम ने बताया कि उसकी आधे घंटे पूर्व मौत हो चुकी है। मुन्नालाल ने हापुड़ के एक चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि चिकित्सक ठीक से उपचार करता तो छात्र को बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें