फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग से रेप, गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दिव्यांग किशोरी के साथ रेप किया। एक महिला के देखने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के परिजन चार दिन पहले किसी काम से राजस्थान गए थे। इस दौरान किशोरी को अकेला देखकर पड़ोसी युवक काले उसके घर में घुस गया और किशोरी से रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

  उधर से गुजर रही महिला ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी मौके से भाग गया। राजस्थान से देर शाम लौटे परिजनों को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर औरंगाबाद थाने पहुंचे और आरोपी युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर औरंगाबाद पीआर शर्मा ने बताया कि नामजद आरोपी काले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
नगर कोतवाली क्षेत्र में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार शाम ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा के सामने एक सिरफिरे ने स्कूटी लगा दी। विरोध करने पर मारपीट और छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर जब पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा तो परिजनों ने उनसे भी मारपीट की। 

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। रास्ते में निदा पब्लिक स्कूल के पास पहुंची तो पड़ोसी गुफरान पुत्र शकील ने स्कूटी को आगे लगाकर खड़ा कर दिया और बदतमीजी करने लगा।

विरोध करने पर आरोपी ने हाथ पक ड़ कर दुपट्टा खींचते हुए छेड़छाड़ की। गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घर पहुंचने पर छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। छात्रा की मां आरोपी गुफरान के घर मां से शिकायत करने पहुंची तो गुफरान की मां, भाई और पिता ने दोनों के साथ मारपीट की। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर पर गुफरान, शबनम, राजू और शकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

छेड़छाड़ का विरोध किया तो सभासद पुत्र को पीटा
दिल्ली से औरंगाबाद लौट रही प्राइवेट बस में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करना सभासद के पुत्र को भारी पड़ गया।   गुस्साए आरोपियों ने दो स्थानों पर जबरन बस रुकवाकर महिला के पति समेत सभासद के पुत्र की बेरहमी से पिटाई की। आरोपी सोने की चेन और 12 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

दोनों युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। औरंगाबाद के मोहल्ला नई बस्ती निवासी असरफ पुत्र इलियास शनिवार देर शाम मंसूरी से पत्नी और मां को लेकर दिल्ली की प्राइवेट बस में सवार होकर औरंगाबाद लौट रहा था।

इसी बस में सपा नेता और सभासद नसीर पहलवान का पुत्र इमरान भी था।   सूचना पर सपा नेता अख्तर मेवाती लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। पीड़ितों ने पांच नामजद सहित 30-40 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें