उधार लिए रुपये को ब्याज सहित भुगतान करने के बाद भी आरोपियों ने पिस्टल के बल पर पीड़ित को अगवा कर लिया और होटल के कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी आजाद पुत्र नूर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि उसने एक होटल संचालक से साल भर पहले 3.40 लाख रुपये उधार लिए थे। उसने ब्याज सहित 4.25 लाख रुपये लौटा दिए। आरोप है कि आरोपी 4.25 लाख रुपये को ब्याज के रूप में भुगतान मानता है।
पूरा भुगतान करने बाद भी वह अपने 3.40 लाख रुपये जबरन लेना चाहता है। पीड़ित ने बताया कि 17 जून की शाम पांच बजे अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी आरोपी पिस्टल के बल पर दिखाकर पने होटल में ले गए, जहां उसे बुरी तरह पीटा। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।