फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में मजदूर की मौत, हंगामा

Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में सोमवार तड़के एक मजदूर संदिग्ध हालात में झुलस गया। मजदूर को इलाज के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को फैक्ट्री में रखकर हंगामा किया।

हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। बाद में फैक्ट्री प्रबंधन के मृतक की पत्नी को नौकरी और सात लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, गांव चिमावली कस्बा डिबाई, बुलंदशहर निवासी रामपाल उर्फ खचेडू पुत्र बाबूलाल (32) औद्योगिक क्षेत्र स्थित राइस मिल में काम करता था। सोमवार तड़के रामपाल संदिग्ध हालात में झुलस गया। रामपाल को प्रबंधन ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने फैक्ट्री में शव रखकर मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा देने की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने के बाद भी परिजन नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


बाद में प्रबंधन के मृतक की पत्नी को नौकरी और सात लाख रुपये मुआवजा देने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। उधर, चौकी प्रभारी प्रभात बालियान ने बताया कि रामपाल के हाथ झुलसे हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें