फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग, लाखों का सामान राख

Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संगड़ाह
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
संगड़ाह(सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में बस अड्डे के समीप बनी एक दुकान में देर रात को अचानक आग लग गई जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकान में आग लगने से 2 फ्रिजों सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को संगड़ाह बस अड्डे पर एक दुकान में अचानक आग लग गई जिससे लोगों में भगदड़ मच गई।

 
स्थानीय लोगों ने दुकान में भड़की आग को जल्द काबू पाने में करने की पूरी कोशिश की लेकिन आग ज्यादा भड़की होने के कारण उसे देरी से बुझाया जा सका। आग बुझने तक दुकान में पड़ा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय व्यापार मंडल ने प्रभावित दुकानदार दिनेश कुमार को 51000 रुपये की राहत राशि प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि संगड़ाह में फायर ब्रिगेड की सुविधा उपलब्ध नहीं है जिस कारण फायर ब्रिगेड की सहायता नहीं ली जा सकी। लोग अपने स्तर पर पानी की बाल्टियां लेकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग किन कारणों से लगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। 
संगड़ाह थाने के एसएचओ पंछी लाल ने आग लगने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें