फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास व्यापारी को लूटा

Sat, 14 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना ककोड़ के पास शनिवार रात करीब रात साढ़े आठ बजे बाइकर्स बदमाशों ने खाद-बीज के थोक से डेढ़ लाख रुपये और कैश लूट लिया। लूट थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को पीटा और वह बदहवास हालत में है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना ककोड़ के पास अनुज पुत्र प्रेमचंद सिंहल की टाटा फर्टिलाइजर के नाम से खाद, बीज की थोक दुकान है। अनुज सिंहब रात में अपनी दुकान बंद कर और कैश लेकर बाइक से घर की ओर निकले। उन्होंने थोड़ी दूर जाकर बुलंदशहर से ककोड़-जेवर मार्ग पर पेट्रेल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाया।

पेट्रोल पंप से निकलते ही बाइक सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उनसे बाइक और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने अनुज सिंह को बेरहमी से पीटा। यह घटना थाने से मात्र 300 मीटर की दूरी पर हुई। लूट के बाद बदमाश झाझर की ओर भाग गए।
विज्ञापन


बदमाशों की पिटाई से व्यापारी की हालत काफी बिगड़ गई। घटना के बाद व्यापारी के परिजन और अन्य व्यापारी तहरीर लेकर ककोड़ थाने में पहुंचे। उधर, पुलिस तत्काल व्यापारी को पूछताछ के लिए उठा लिया।

पुलिस उससे जानकारी लेने में लगी हुई है। अनुज के पिता प्रेमचंद से अक्टूबर, 2015 में इसी तरह रात में दुकान बंद कर लौटते समय करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें