फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Fri, 19 Aug 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
एसीजे कोर्ट में बयान दर्ज कराने जाती महिला व बेटियां। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
 नगर कोतवाली क्षेत्र में दो माह पहले हुई महिला की मौत के मामले में नए विवेचक द्वारा दोबारा जांच शुरू करने के बाद शुक्रवार को महिला की दोनों बेटियों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। मजिस्ट्रेट ने बंद कमरे में दोनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


 गौरतलब है कि देवीपुरा निवासी अन्नू की शादी वर्ष 2000 में चांदपुर निवासी मनोज से हुई थी। 14 जून 2016 को अन्नू संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी, 20 जून को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। अन्नू की मां ने मनोज समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मनोज को जेल भेज दिया था। अन्नू की दोनों बेटी जब मुख्यमंत्री से मिलीं तो एसएसपी ने विवेचक कमलेश शुक्ला को सस्पेंड कर दिया। सीजेएम पारुल श्रीवास्तव ने बयान दर्ज कराने के लिए दोनों पीड़िताओं को एसीजे (जेडी) अपर सिविल जज (जूडी) निधि शिशोदिया के समक्ष भेज दिया। मजिस्ट्रेट ने बंद कमरे में दोनों पीड़िताओं के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें