चौकी क्षेत्र के लुहाकर गांव में ससुर ने पुत्रवधू से रेप की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। रविवार सुबह जब महिला का पति घर लौटा तो उसने आपबीती बताई। रविवार दोपहर पति ग्रामीणों के साथ चौकी पहुंचा और अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका पिता उसकी पत्नी को बार-बार संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देता रहता है। इसकी आड़ में वह कई बार पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। उसने बताया कि शनिवार रात किसी काम से बाहर गया था। तभी पिता ने उसकी पत्नी से रेप की कोशिश की।
इस दौरान आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। रविवार सुबह जब महिला ने अपने पति को आपबीती बताई तो पीड़िता पति काफी संख्या में ग्रामीणों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर चोला चौकी पहुंच गया। तहरीर मिलने के बाद जब पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी फरार हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।