कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसएसपी को तहरीर देकर अपनी बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों ने युवक से शादी करने की बात कही तो उनके साथ गाली गलौच व मारपीट की। सीओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
पीड़िता के अनुसार बड़ी बहन का देवर गौरव उसके घर आता जाता रहता था। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करता रहा। शादी के लिये कहने पर वह बहाना बनाता था। पीड़िता के माता पिता से वह शादी करने की बात कहता रहा। अब आरोपी की नीयत में फर्क आ गया है और दूसरी जगह शादी करने की फिराक में लगा हुआ है।
क्षेत्र के एक गांव की युवती से रिश्ता भी पक्का हो गया और मार्च माह में शादी की तारीख भी तय हो गई। इसका पता लगने पर जब पीड़िता के परिजन आरोपी के घर जाकर शादी करने की बात कही तो आरोपी व उसकी भाभी उनके साथ गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
खेत जा रही नवविवाहिता को अगवा कर किया दुराचार
मायके में परिजनों से मिलने के लिए आई नवविवाहिता को खेत जाते समय गांव के ही युवक ने अगवा कर बंधक बनाकर रेप कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की डेढ़ माह पहले हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। 10 अप्रैल को विवाहिता परिजनों से मिलने के लिए घर आई थी।
मंगलवार सुबह वह खेत जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी नितिन उसे कार से अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया। वह किसी तरह नितिन के चंगुल से छूटकर बुधवार देर शाम घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
किशोरी के साथ छेड़छाड़
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उसकी 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर लोगों को आता देख युवक धमकी देकर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। नगर निवासी विवाहिता ने बताया कि एक जगह किराए पर रहने के दौरान उसके पड़ोसी अरुण से संबंध हो गए। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली।