रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस से करने पर आक्रोशित दबंग ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर ताबड़ तोड़ फायरिंग की। मारपीट करते हुए पीड़ित के दो बेटों को घायल कर दिया।
पुलिस पर दबंगों ने फायर झोंके। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला गौरखी गुलावठी रोड निवासी यामीन पुत्र अब्दुल हमीद ने बताया कि चौधरीवाड़ा निवासी भोला पुत्र शरीफ जो कि दबंग किस्म का व्यक्ति है। 19 मई को करीब 10 अज्ञात लोगों के साथ उसके घर आया और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। नहीं देने व पुलिस में शिकायत करने पर उसके बेटे को अगवा कर कत्ल करने की धमकी दी।
पुलिस में शिकायत करने पर आक्रोशित भोला बुधवार की सुबह नई बस्ती चौधरीवाड़ा निवासी जुबैर पुत्र चुन्नु, जुबैर पुत्र खली अपने 10 अज्ञात दोस्तों के साथ डंडें, हाकी, अवैध हथियारों से लेस होकर उसके घर पहुंचा और जान से मारने की नियत से उक्त लोगों ने उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर उक्त लोगों ने फायर झोंके। पुलिस ने घेराबंदी कर जुबैर पुत्र खलील को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जुबैर के पास से तमंचा, एक खोका बरामद हुआ है।
सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि मामला मकान पर अवैध कब्जे को लेकर फायरिंग का है। वहीं पुलिस की ओर से भी उक्त लोगों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हेै।