फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर दो दोस्तों की मौत, हंगामा

Fri, 03 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बराल रोड पर नया गांव के पास बाइक से सिकंदराबाद आ रहे दो दोस्तों को ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के पहुंचने तक शव को उठाने देने से इनकार कर दिया। तब एसडीएम और कोतवाल वहां पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। खबर लिखे जाते तक हंगामा जारी था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुलावठी के गांव उल्हेड़ा निवासी जितेंद्र (26) अलीगढ़ के सलारपुर निवासी अपने दोस्त रोहताश के साथ बाइक से सिकंदराबाद आ रहा था। बराल रोड पर नया गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक दोस्त बाइक से उछलकर काफी दूर पर जाकर गिरा। दूसरे को हड़बडाए चालक ने कुचल दिया। दोनों दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक भाग गया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल और कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के पहुंचने तक उनके शव को पुलिस को उठाने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम कन्हई सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

दो माह पहले जितेंद्र का वन विभाग में हुआ था चयन
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जितेंद्र अपने घर का इकलौता बेटा था। दो माह पहले ही उसका वन विभाग में सबइंस्पेक्टर के लिए चयन हुआ था।  उसकी मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।

अतरौली में बुलंदशहर के दंपति की मौत
छर्रा मार्ग पर स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। हादसे में इस दंपति का छह साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव ईशनपुर निवासी रामकिशन (45) पुत्र हीरा सिंह की छर्रा के गांव खुशावली में रिश्तेदारी है।

शुक्रवार शाम वह बाइक से खुशावली जा रहे थे। साथ में पत्नी कुंती देवी और बेटा अनिल (6) भी था। अतरौली से निकलते ही स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट सामने से आ रही मैक्स ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली भिजवाया, जहां रामकिशन और कुंती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए अनिल का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। टक्कर लगने के बाद मैक्स खाई में जा घुसी। मैक्स चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें