फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के सुशीला विहार में दीपावली की पूर्व संध्या पर कांग्रेस नेता शांतिस्वरूप शर्मा की हत्या प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस ने हत्या करने के मामले में नामजद इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली है।

गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 29 अक्तूबर 2016 की रात करीब 8.30 बजे सुशीला विहार में रहने वाले कांग्रेसी नेता शांतिस्वरूप शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


जिसके बाद मृतक के भाई राजकुमार शर्मा पुत्र शीलचंद शर्मा निवासी ईस्माइला थाना औरंगाबाद ने ईस्माइला निवासी अमित व सुमित पुत्र मुकेश उर्फ भूरा व दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी सोनिया सिंह ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसपी सिटी ने बताया कि रविवार सुबह सूचना पर एसएसआई दिनेश प्रताप सिंह ने मऊखेड़ा फाटक के पास से नामजद आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर ली। पूछताछ में सुमित ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले गांव में प्रधानी का चुनाव था।

उसकी मां अनिल देवी व गांव के ही हरेंद्र की मां श्यावती देवी एक-दूसरे के सामने चुनाव में खड़ी थीं। चुनाव में शांतिस्वरूप शर्मा ने हरेंद्र की मां को सहयोग किया। हरेंद्र की मां प्रधानी का चुनाव जीत गई। सुमित ने बताया कि उसका भाई अमित अपनी माता की हार का मुख्य कारण शांतिस्वरूप को मानने लगा।
विज्ञापन


हार का बदला लेने के लिए शांतिस्वरूप के घर में घुसकर हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि अमित कुख्यात अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय सदस्य है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें